23 December Rashifal: इन 4 राशियों का दिन रहेगा विशेष, किस्मत के बलबूते धनलाभ के हैं संकेत, पढ़ें राशिफल

23 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 दिसंबर 2020 राशिफल | 23 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है। खुद को नकारात्मक चीजों से दूर रखने की आवश्यकता है। व्यर्थ की चिंता और परेशानियों की वजह से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों का उचित परिणाम हासिल होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज मन इधर-उधर भटक सकता है। आपको अपने मन पर काबू रखने की आवश्यकता है। कामकाज में आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें। आपको अपनी सोच सकारत्मक रखनी होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। भूमि-भवन से संबंधित कामों में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही हैं। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ेंगे, पति-पत्नी एक-दूसरे को समझ सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। किसी पुरानी योजना में भारी लाभ मिलेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए मिल सकते हैं। व्यापार में आप लगातार तरक्की की तरफ आगे बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। कामकाज को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको आर्थिक बजट बनाकर चलना होगा अन्यथा धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। अचानक आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती भरा व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। किस्मत के सहारे धन लाभ मिलने की संभावना है। जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। आप अपने सपने साकार करने में सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकता है। आप अपने ऊपर काबू रखें। माता-पिता की मदद मिलेगी। आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में आप कामयाब रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कोर्ट कचहरी के मामले में फायदा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। आत्मविश्वास के बलबूते आप अपने सभी काम पूरे करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।