आज कालाष्टमी पर भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय, दुर्भाग्य से मिलेगा छुटकारा

4 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को माघ मास की कालाष्टमी पड़ रही है। आपको बता दें कि हर माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव जी के रौद्र रूप काल भैरव भगवान की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। कालाष्टमी को भैरवाष्टमी के नाम से भी लोग जानते हैं। भगवान काल भैरव शिवजी के पांचवे अवतार माने गए हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति काल भैरव भगवान की सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसके ऊपर भैरव भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है। व्यक्ति को अपने जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। भय दूर होते हैं। अगर भक्तों के ऊपर किसी प्रकार की विपत्ति आती है तो भगवान भैरव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। इनकी कृपा से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। शत्रु बाधा दूर होती है इतना ही नहीं बल्कि राहु-केतु और दुर्भाग्य से भी छुटकारा मिल जाता है।

कालाष्टमी का दिन भगवान भैरव की कृपा पाने का बहुत ही शुभ दिन माना गया है। अगर आप कालाष्टमी के दिन कुछ उपाय करते हैं तो इससे काल भैरव भगवान की कृपा प्राप्त होती है। दुर्भाग्य दूर होता है। शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आज हम आपको कालाष्टमी के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए

अगर आप कालाष्टमी पर भगवान भैरव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत होने के पश्चात भगवान भैरव का ध्यान कीजिए। आप पूजा के दौरान गुलाल, चावल, अबीर, फूल और सिंदूर चढ़ाएं। अगर आप नीले रंग के फूल अर्पित करते हैं तो इससे भगवान भैरव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इन साधारण से उपायों को करने से भैरव भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

नींबू की माला अर्पित करें

अगर आप कालाष्टमी के दिन किसी भी भैरव भगवान के मंदिर में जाकर नींबू की माला अर्पित करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इससे भक्तों को काल भैरव मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। अगर आपके मन में कोई भी मनोकामना है तो वह जल्द ही पूरी होगी।

धन की परेशानी दूर करने हेतु

अगर आप अपने जीवन में धन की समस्या का सामना कर रहे हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी धन संबंधित परेशानी दूर नहीं हो रही है तो आप कालाष्टमी के दिन किसी भी भैरव मंदिर में जाएं और भैरव भगवान को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस सरल उपाय से धन संबंधित परेशानियों का हल निकल जाता है। घर में समृद्धि का आगमन होता है। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

कष्टों से छुटकारा पाने के लिए

अगर आप कालाष्टमी के दिन विधि विधान पूर्वक काल भैरव भगवान की पूजा करते हैं तो इससे जीवन में धन, यश और सफलता मिलती है। कालाष्टमी के दिन आप किसी भी मंदिर में काजल और कपूर का दान कीजिए इससे जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है।