23 January Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से इन 5 राशियों का खास रहेगा दिन, जानिए कैसे रहेंगे आपके सितारे

23 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 जनवरी 2021 राशिफल | 23 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की कुंडली में बेहद सुंदर योग नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। भाग्य चमकेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका देख मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार से संबंधित चल रहे विवाद खत्म होंगे। आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। शुभ कार्यों में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से आप थोड़ा हल्का महसूस करेंगे। आपकी कोई अधूरी योजना पूर्ण हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार सही चलेगा। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। अचानक प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। तरक्की के नए रास्ते हासिल होंगे। पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता की सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। ग्रह-नक्षत्रों के संकेत से बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ईश्वर की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज चोट लगने की संभावना है इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार से आप काफी चिंतित रहेंगे। आज कोई भी रिस्क मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक दूरसंचार से दु:खद समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हताश रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। विवाह संबंधित कामों में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में नजदीकी आएगी। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में कुछ बढ़िया हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपने शत्रुओं से संभलकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कार्य बिगड़ने की कोशिश करेंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। प्रेम जीवन थोड़ा सा मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक नजर आ रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार उत्तम चल रहा है। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलने वाला है। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातको के घरेलू सुख-संपदा में बढ़ोतरी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज का दिन आपका अच्छा नजर आ रहा है। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक फल मिलेंगे। व्यापार में अद्भुत लाभ प्राप्त होगा। आपकी गुम हुई प्रिय चीज वापस मिल सकती है। वाहन सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी के कामों में आपको फायदा मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। हर क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज मिलाजुला फल मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा।