23 July Rashifal: इन 3 राशि वालों को पैसों के लेनदेन में रहना होगा सावधान, वहीं इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

23 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 जुलाई 2021 राशिफल | 23 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के आज सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में फायदा मिलने की उम्मीद है। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। कार्यस्थल में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। निवेश फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। पूजा-पाठ में आपका दिल लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन तनाव भरा रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन दुखी होगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन चिंताजनक नजर आ रहा है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जो ज्यादा काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन ना करें तो ही बेहतर रहेगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई सूचना मिल सकती है, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घर परिवार की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। काफी लंबे समय से अगर कोई काम रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आर्थिक योजनाओं से बचें। बच्चों की नाकारत्मक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। कामकाज में धैर्य बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम साबित होगा। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। आप अपने सभी कार्य पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज काफी सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।