23 मार्च 2023 राशिफल: आज 5 राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा, मेहनत का उम्मीद से मिलेगा ज्यादा फल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते खर्चों की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर साबित होगा, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च मत कीजिए, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होते हैं, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने जरूर रखें। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके जीवन की कई परेशानियों का हल निकल सकता है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छात्रों को शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से आपका कोई काम पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अटके हुए काम पूरे करेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है। दान धर्म के कामों में आपकी रूचि रहेगी। परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। शादीशुदा जिंदगी में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति का सौदा कर रहे हैं तो उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। व्यापार में आपको किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां नहीं करना है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। घर परिवार की समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा साबित होगा। आपको कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आज आपको किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे हो जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। परिवारवालों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। माता-पिता से अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। आप बाहरी व्यक्ति के काम में दखलअंदाजी मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। आपकी काफी लंबे समय से अटकी हुई योजना आज सफल हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, उनकी चिंता दूर हो जाएगी। आज आपको कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। बदलते मौसम के कारण सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार में माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप संस्कारों और परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को आज पूरा करने के लिए पूरी जी जान लगाएंगे और लंबे समय से रुके हुए काम भी तेजी से पूरे हो जाएंगे। रचनात्मक विषयों से आप जुड़े रहेंगे। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहने वाले हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। संतान के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।