भारती सिंह के बेटे गोला ने “नाटू नाटू” गाने पर किया क्यूट डांस, Video देख फैंस भी हार बैठे अपना दिल

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने काम के साथ-साथ अपने घर को भी बखूबी तरीके से संभाल रही हैं। भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद से ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। भारती सिंह मां बनने के बाद कितनी खुश हैं, यह किसी ना किसी जरिए जाहिर करती रहती हैं।

भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा गोला फिल्म आरआरआर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग “नाटू नाटू” पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। गोला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

भारती सिंह के बेटे ने किया क्यूट डांस

दरअसल, भारती सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें “कॉमेडी क्वीन” भारती सिंह के बेटे को “नाटू नाटू” गाने पर डांस करता हुआ देखा जा सकता है। आपको बता दें कि एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म “आरआरआर” के नाटू नाटू गाने ने 13 मार्च को धमाल मचा दिया। भारत में तो इस गाने की गूंज सुनाई दे रही थी, वहीं विदेश में भी इसने डंका बजा दिया और ऑस्कर अपने नाम कर लिया। ऐसे में हर तरफ इस जीत की खुशी का माहौल छा गया है।

वहीं भारती सिंह के बेटे गोला ने भी इस गाने पर डांस किया। भारती सिंह के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जूनियर एनटीआर और राम चरण के “नाटू नाटू” गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर मिला तो गोला ने भी अपना हुनर दिखा दिया। भारती सिंह ने इस वीडियो में “नाटू नाटू” सॉन्ग को बैकग्राउंड में लगाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे-जैसे धुन तेज और धीमे हो रही है उसी के हिसाब से गोला के हाव-भाव भी चलते हुए नजर आ रहे हैं।

भारती सिंह ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा कि “जैसे ही गोले को पता चला कि The Elephant whisperers और RRR को ऑस्कर मिला… तो खुश ही हो गया।” अब गोले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो गोला की क्यूटनेस पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद राजीव अदातिया, जरीन खान, केन फर्न्स, अर्चना अपानिया समेत अन्य ने उनके बेटे गोला के क्यूटनेस की तारीफ की है। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ये बीट पर ही डांस कर रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा “यार ये इतना क्यूट क्यों है।” इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने लिखा “वाह गोला।” एक और ने यह लिखा “माशाअल्लाह क्यूटनेस ओवरलोडेड।” ऐसे ही और भी कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए भारती सिंह के बेटे की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।