23 मई 2023 राशिफल: आज 5 राशियों पर खूब बरसेगी बजरंगबली की कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी पुरानी योजना से अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। यदि आप किसी काम में हाथ आजमाएंगे, तो आपको अच्छा लाभ होने के योग हैं। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्रों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको छोटे-मोटे लाभ के अवसर हाथ लगते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर आपको हाथ से जाने नहीं देना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिनाइयों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। शेयर मार्केट से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको कोई बिजनेस में महत्वपूर्ण जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपका मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। आज आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में आज किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप आज किसी नए मकान, दुकान, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लेकर जाएं। शासन और सत्ता का आज पूरा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपको खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है इसलिए आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन में जो भी समस्याएं चल रही थीं, उनसे छुटकारा मिल सकता है। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। यदि किसी काम को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो वह अधिकारियों की मदद से दूर होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।