23 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों में एक साथ बने कई राजयोग, भाग्य देगा साथ, अधूरी इच्छा होगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर परिवार की जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आप हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यक्तियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आपको आपके किए गए कामों से जाना तो जाएगा लेकिन फिर भी आपके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा नहीं होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मार्केट में घरेलू चीजों की खरीदारी करने जा सकते हैं। आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरी हो पाएंगी। आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, अगर आपको कोई समस्या आती है, तो आप गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम को करने को मिलेगा। आज साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी पिछली की हुई गलती में सुधार कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में अगर किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए संभलकर रहना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में अगर कुछ अनबन चल रही थी, तो आज उसमें भी सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे, जिनसे आपकी कमाई भी अच्छी होती रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का विश्वास जीतना होगा, तभी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आपको अपने रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कारोबार कर रहे व्यक्तियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप जीवनसाथी को लेकर कुछ चिंतित नजर आ रहे हैं और आप उनके लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आप कोई नई गाड़ी घर पर ला सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप किसी नई संपत्ति की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे और संतान की संगति को देखकर आपको हैरानी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा नतीजा प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा करेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों के बीच उठना बैठना हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आपको परेशान करेंगे, जिनको आपको समझना ही होगा। आप अपने किसी करीबी से ज्यादा बातचीत ना रखें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। कार्यक्षेत्र में विपक्ष आपको परेशान करने की हर संभव कोशिश करेंगे लेकिन फिर भी आप लापरवाही से किसी कार्य को ना करें, नहीं तो वह बाद में आपके लिए समस्या लेकर आएगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाले भोजन का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।