07 January Rashifal: सिंह और कुंभ राशि वालों के भाग्यवश बनेंगे काम, बाकी राशियों के लोग भी जानें अपना हाल

07 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

07 जनवरी 2021 राशिफल | 07 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपके कामकाज में यह बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। मानसिक चिंता थोड़ी अधिक रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज थोड़े भावुक नजर आएंगे। आप भावुकता में बहकर कोई भी जरूरी फैसला मत लीजिए। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपका मन भी ठीक चल रहा है लेकिन थोड़े भावुक बने रहेंगे, इसलिए ध्यान दीजिए। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहने वाला है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन में सफलता हासिल होगी। व्यापार में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को भूमि-भवन से संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज पराक्रमी बने रहेंगे। आप अपने पराक्रम से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शारीरिक स्थिति सही रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक किसी पुराने निवेश का फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। भाग्य के सहारे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इस राशि के लोग दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का मन थोड़ा चिंतित नजर आ रहा है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। धार्मिक कामों आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। व्यापार जैसा चल रहा है वैसे ही चलने दीजिए। भागीदारों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भगवान की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। मानसिक और प्रेम की स्थिति थोड़ी सामान्य नजर आ रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। अचानक व्यापार में लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। काम के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार में धन लाभ मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन आनंददायक व्यतीत होने वाला है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। प्रेम जीवन की स्थिति बहुत अच्छी नजर आ रही है। लवमेट एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे। आपकी कोई गुम हुई वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे आप बेहद खुश नजर आएंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है।