अपनी नन्ही बेटी पर खूब जान छिड़कते हैं आदित्य नारायण, गोद में लेते ही भूल जाते हैं दुनिया: Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक आदित्य नारायण हर जगह अपने हुनर का जादू बिखेर चुके हैं। 6 अगस्त 1987 को जन्मे बॉलीवुड सिंगर और मशहूर होस्ट आदित्य नारायण 35 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के इस मौके पर फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। और सबसे खास बात यह है कि उनका यह पहला ऐसा जन्मदिन है, जिसे उन्होंने अपनी बच्ची के साथ सेलिब्रेट किया।

आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर वह अपनी बेटी त्विशा के साथ वीडियो और तस्वीरों को साझा करते रहते हैं। इसके साथ ही आदित्य नारायण अपनी नन्हीं बेटी पर खूब जान छिड़कते हैं। आज हम आपको आदित्य नारायण के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी और त्विशा की प्यारी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि आदित्य नारायण और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल ने करीब 10 सालों तक एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद साल 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान शादी कर ली थी। शादी के दो साल बाद फरवरी 24 फरवरी 2022 में कपल ने अपनी बेटी त्विशा नारायण झा का स्वागत किया था। हालांकि इस बात का खुलासा उन्होंने चंद दिनों के बाद सोशल मीडिया के जरिए किया था। आदित्य नारायण ने यह बताया था कि वह डिलीवरी के समय अपनी पत्नी के साथ ही थे।

आदित्य नारायण के जन्मदिन के मौके पर उनकी और बेटी त्विशा की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि टीवी होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण अपनी बेटी त्विशा को अपना छोटा सा रूप ही मानते हैं। उन्होंने बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए “मिमी मी…।” भी लिखा था।

टीवी होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने कुछ दिनों पहले ही अपनी नन्ही सी बेटी त्विशा और पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ फोटोशूट भी करवाया था, जिसमें दोनों अपनी नन्ही सी जान के साथ एक से बढ़कर एक खोज देते हुए दिखे थे।

आदित्य नारायण की बेटी की त्विशा बेहद क्यूट हैं। जैसा कि आप सभी लोग तस्वीरों में देख सकते हैं। आदित्य नारायण की बेटी त्विशा को देखकर कोई भी उनकी क्यूटनेस पर अपना दिल हार सकता है। जहां कुछ फैंस त्विशा को आदित्य नारायण की तरह बताते हैं, तो कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो उसे श्वेता अग्रवाल की परछाई कहते हैं।

आपको बता दें कि बेटी त्विशा के जन्म के बाद आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल दोनों ही अपनी फैमिली लाइफ को अच्छे से इंजॉय कर रहे हैं और इसकी झलकियां भी लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी साल फादर्स डे पर आदित्य नारायण ने अपनी और अपनी बेटी की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह त्विशा को गोद में लिए नजर आए थे। इस तस्वीर में बेटी की क्यूटनेस ने तो लोगों का दिल जीत ही लिया था। वहीं आदित्य नारायण की सादगी भी फैंस को बहुत पसंद आई थी।

बता दें कि आदित्य नारायण ने बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही यह घोषणा की थी कि वह होस्टिंग को छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “हम सभी को ब्रेक की जरूरत होती है और मेरे लिए मेरी बेटी त्विशा के आसपास रहना और श्वेता के साथ रहना जरूरी है। इस चीज ने न केवल मुझे जिम्मेदार बनाया है, बल्कि मैं जिंदगी से पूरी तरह संतुष्ट महसूस कर रहा हूं।”