अपने पिता के काफी क्लोज़ हैं बॉलीवुड के ये फेमस एक्टर्स , जिंदगी की हर बात को खुलकर करते हैं शेयर

अक्सर ही देखा जाता है के घर में बच्चों के जितने अच्छे सम्बन्ध माँ से होते हैं इतने अच्छे पिता से नही होते| ऐसा इसलिए क्योंकि पिता बच्चों के न तो उतनी नजदीक आ पाते हैं और न ही बच्चे उनसे खुलकर अपनी बातें ज़ाहिर करते हैं| पर आज की हमारी यह पोस्ट जरा अलग होने वाली है| क्योंकि अपनी आज की इस पोस्ट  में हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड के नामी सितारों से मिलाने जा रहे हैं जो के अपने पिता के काफी क्लोज़ हैं और अपने पिता के साथ इनके दोस्तों जैसे रिश्ते हैं|

सलमान खान

बॉलीवुड के मेगास्टार बन चुके अभिनेता सलमान खान के पिता के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं| इनकी पिता सलीम खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद ही मशहूर लेखक रह चुके हैं| पर एक पिता की भूमिका भी इन्होने बखूबी निभायी है| ये हमेशा ही अपने बेटे सलमान के करीब रहे हैं और जब भी उन्हें मुश्किल घड़ी में देखा है तो उनका मजबूत सहारा बनकर साथ खड़े भी नजर आये हैं|

सनी देओल

बॉलीवुड फिल्म जगत में 90 के दशक के बेहद ही जाने माने अभिनेता रहे धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी बॉलीवुड में काफी सफल रहे हैं| सनी देओल के अभिनय के आज लाखों की तादाद में चाहने वाले मौजूद हैं पर अगर इनकी नीजी जिनगी में प्रवेश करें तो इनके पहले दर्शक और प्रेरणा स्त्रोत्र इनके पिता ही रहे हैं जिसे इन्होने कई बार खुद ही माना है| सनी नें बताया है के वो अपने पिता के काफी करीब है और कभी भी वो अपने पिता से बातें छिपाते नही हैं|

ऋतिक रोशन

कई बार बॉलीवुड के बेहद ही जाने माने अभिनेता हृतिक रोशन को लेकर ऐसी बातें सुनने में आई हैं के उनकी कामयाबी में अगर किसी का सबसे बड़ा हाथ है तो वो उनके पिता राकेश रोशन का है| पर कोई शक नही है के एक अभिनेता बनने की सभी खूबियाँ हृतिक में हमेशा से रही थीं| अगर बात करें हृतिक के बॉलीवुड में डेब्यू की तो इनके पिता नें इस इस फिल्म को निर्देशित किया था जिसका नाम ‘कहो न प्यार है’ था| और आज भी हृतिक इन्हें अपने दोस्त जैसा ही समझते हैं|

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन की जोड़ी आज बॉलीवुड के मशहूर बाप बेटे की जोड़ियों में शामिल है| अभिषेक बच्चन अपने पिता के साथ इतने अधिक फ्रैंक हैं के सोशल मीडिया पर भी इन्होने इसे ज़ाहिर किया है| आपने देखा ही होगा सोशल इया पर अभिषेक का नाम जूनियर बच्चन लिखा है| और कई बार इंटरव्यूज में अभिषेक नें यह बात बताई है के वो किसी भी दिक्कत की स्थिति में सबसे पहले अपने पिता से ही सलाह लेते हैं|

टाइगर श्रॉफ

जहाँ जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के फेमस एक्शन हीरो रहे हैं वहीँ इनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी उनसे कुछ कम नही है| आज टाइगर श्रॉफ भी एक्टिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं| पर नीजी जिंदगी की बात करें तो आज टाइगर अपने डैड जैकी के काफी करीब हैं और यही कारण है के अक्सर ही पार्टीज और इवेंट्स में इन्हें पिता के साथ देखा जाता है| आज इनकी जोड़ी को सबसे कूल बाप बेटे की जोड़ियों में शामिल किया जाता है|