29 नवंबर 2021 राशिफल: आज 5 राशियों की किस्मत में लिखा है कुछ अच्छा, आय में होगा जबरदस्त इजाफा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। संतान संबंधित चिंता में कमी आ सकती है। शादीशुदा जिंदगी सामान्य रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। प्रेम संबंधित मामलों में उदासीनता रहने वाली है। कार्य के प्रति अधिक ध्यान दीजिए। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा परिणाम लेकर आया है। कार्यों में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिल सकता है। जमीन जायजाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कार्य में बेहतरीन सफलता मिलने की उम्मीद है। आय में जबरदस्त इजाफा होगा। कार्य की योजनाओं का लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले को आप शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। आपको हर कार्य में निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक लेने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे हैं, मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि धन संबंधित मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा में सामान चोरी होने से बचाएं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन किसी वरदान से कम नहीं है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कोई भी बड़े से बड़े कार्य को आप आसानी से पूरे कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। संतान संबंधित चिंता दूर होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशी बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सफलता दिला सकता है। रोजगार की दिशा में किया गया कार्य सफल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपनी चतुराई के बल पर सभी कार्यों में सफलता हासिल करने वाले हैं। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव लेकर आया है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करके आपके मन को खुशी मिलेगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।