28 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशियों के सितारे दे रहे शुभ संकेत, सुधरेगा जिंदगी का हाल, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत भाग्यशाली नजर आ रहा है। किस्मत के सितारे आप पर मेहरबान रहेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार वालों के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। सरकारी कामों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को थोड़ा संभल कर रहना होगा, आप अपने साथी से किसी भी बात को लेकर बहसबाजी मत कीजिए। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कामकाज में शुभ परिणाम हासिल होंगे। कार्यालय में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जरूरी कामों में फोकस करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार में किसी की भी बातों पर भरोसा जल्दी से ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी पूरी मदद करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मन नए कामों में लगेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसकी वजह से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यालय में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों का रिश्ता पक्का हो सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भाग्य और समय आपके पक्ष में रहने वाला है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज मान सम्मान बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। व्यापार की गति धीमी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अधिक लाभ के चक्कर में आप कोई भी गलत कदम ना उठाएं अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उसे ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है।