24 दिसंबर 2022 राशिफल: आज शनिदेव इन 6 राशियों पर हुए मेहरबान, सभी कठिनाइयां होंगी दूर, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको किसी रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आप काफी दुखी हो जाएंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। बिजनेस करने वाले व्यक्ति मन मुताबिक लाभ ना मिलने की वजह से काफी चिंतित रहेंगे लेकिन फिर भी वह किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी से मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपका तनाव बना रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने की पूरी संभावना है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जरुरी मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अचानक किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे व्यक्ति अपने कुछ सौदा करके प्रसन्न रहेंगे और प्रेम जीवन में यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आज आपको यदि कुछ जिम्मेदारी कार्यक्षेत्र में मिलती है, तो आप उसे समय रहते पूरा कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने किसी पिछले की गई गलती से सबक लेना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय सता रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है, लेकिन घर परिवार में चल रही अनबन आपका सिर दर्द बनेगी, इसलिए ऐसी स्थिति में आपको दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई फैसला लेना उचित रहेगा। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उनसे आसानी से बाहर निकल सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण असुविधा रहेगी और उनका पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा। आप कुछ समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन खुश होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपको अपने परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार कर रहे व्यक्ति अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। यदि आपको घर संबंधित किसी समस्या को लेकर उलझन चल रही थी, तो वह आज दूर हो जाएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।