मजेदार जोक्स : जेलर – कल तुम्हें फांसी होगी…बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी – मैं तरबूज खाना चाहता हूं…!

प्रेमिका- मैं बड़ी देर से बोर हो रही हूँ,
चलो हम दोनों छुपा-छुपी का खेल थोड़ी देर खेलते हे…!
अगर आप ने मुझे ढूंढ लिया तो हम दोनों शॉपिंग करने चलेंगे…!
प्रेमी- और अगर मैं तुम्हे नही ढूंढ पाया तो क्या…?
प्रेमिका- अरे डरो मत यार में गेट के पीछे ही छुपुंगी…!!

 

प्रेमी- क्या तुम्हें पता है कि संगीत में इतनी ताकत होती है
कि पानी भी गरम हो जाता है….!
प्रेमिका- हां हाँ जरूर, क्यों नहीं जानता…!
सोचो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल (उबल) सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं…!!

 

एक बार की बात है एक लड़के को एक लड़की से प्यार हुआ…!
देर रात को लड़का रोज लड़की को फोन किया करता था….
एक बार फोन लड़की की मम्मी ने उठा लिया….!
लड़का धोड़ा घबराते हुए बोला- आंटी जी पायल है क्या…?
आंटी ने झट से जवाब दिया- हाँ है न दोनों पैरों में है और चप्पल भी है…!!

लड़की- जानू मैं तुमसे बहुत नाराज हूँ
लड़का- क्यों डार्लिंग ऐसा क्यों
लड़की- क्योंकि तुम बहुत ही गंदे हो
लड़का- मैंने ऐसा क्या किया मेरी जान
लड़की- तुम तो मुझे मनाते भी नहीं हो
लड़का- तो तू क्या दिवाली है जो मनाऊँ

 

मास्टरजी- ये बताओ कौन ज्यादा गुस्सा करता है…..?
लड़का या लड़की….?
पप्पू- जाहिर सी बात है… लड़की….!
मास्टरजी- वो कैसे….? साबित करो….

पप्पू- देखो वो फर्स्ट बेंचवाली पिंकी….
मुझे किस करेगी तो मैं गुस्सा नहीं करूँगा….
लेकिन मैं पिंकी को किस करूँगा तो….
पिंकी जरूर गुस्सा हो जायेगी….!!

कितनी अजीब दुनिया हैं….
जहाँ औरतें दूसरी औरतों की….
शिकायते करते नहीं थकतीं….
जबकि पुरूष दूसरी औरतों….
की तारीफ करते नहीँ थकते….!
पुरुष सच में महान हैं….!!

 

सास- मैंने कितनी बार कहा है बहू की…..
बिंदी लगा कर बाहर जाया करो….!
बहू- पर जींस-टॉप पर बिंदी कौन लगाता है माँ जी….?
सास ने नहले पर दहला मार कर बोली-
मैंने कब कहा कि जींस पर लगा…..
माथे पर लगा कर…. बहु रानी….!!

संता- शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे…
लिखे चि. और सौ. का क्या मतलब होता है…?
बंता- पता नहीं, तू ही बता दे…?
संता- इसका मतलब होता है कि…..
शादी के बाद जब पत्नी उसे ‘सौ’ सुनाएगी तब…..
पति ‘चि’ भी नहीं करेगा…!!

 

एक पार्टी में चूहे ने चार पैग लगा लिए….
बिल्ली- आज पार्टी ना होती तो मैं तुझे खा जाती…..!
चूहा- चल रवाना हो जा…. नहीं तो….
लोग कहेंगे कि दारू पीकर औरत को पीट दिया…..!!

 

बापू – कल रात घर क्यों नहीं आया
पप्पू – जो वो दोस्त के घर पढाई कर रहा था
बापू – तेरी रात की दारु उतरी नहीं क्या अभी ?
पप्पू – क्यों बापू ?
बापू – कमीने तेरी पढाई खत्म हुए 4 साल हो गए
अब तो तू नौकरी करता है

 

आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
पप्पू :- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला :- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू :- नहीं, साहब बीवी देगी।

एक शराबी शराब पीके एक अर्थी
से टकरा गया बॉडी गिर गई
लोग शराबी को पीटने लगे..
शराबी :- अबे जो गिरा वो कुछ तो बोल नहीं रहा तुम काहे नेता बन रहे हो!