24 January Rashifal: वृषभ और सिंह राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, जानिए बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

24 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

24 जनवरी 2021 राशिफल | 24 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप अपने सभी काम पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहने वाला है। आप जो भी काम सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से कैरियर को नई दिशा मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन प्रबल नजर आ रहा है। किस्मत पूरा साथ देगी। किस्मत के सितारे बुलंद होने की वजह से भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। व्यापार में विस्तार हो सकता है। लाभदायक समझौते होने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज किसी से भी पैसा उधार लेने से बचना होगा। अचानक दु:खद समाचार मिलने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। कोई भी निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में तरक्की मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। माता-पिता के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। किसी निवेश में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। भविष्य के लिए धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की आज स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। जीवन की अच्छी स्थिति चल रही है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप कहीं पैसा निवेश करने का विचार कर सकते हैं परंतु घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा कोई चीज गुम हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। जीवन में प्रेम का प्रवाह हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़ी हुई लाभदायक यात्रा कर सकते हैं। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। जीवन को अच्छी दिशा मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना-बैठना हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। पढ़ने-लिखने वाले लोगों का आज का समय सामान्य रहेगा। आपको कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम परवान चढ़ सकता है। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप आज कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर मत लीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की सुख-संपदा में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा इसलिए बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। प्रेम और व्यापार में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। जीवन में तरक्की के रास्ते हासिल हो सकते हैं। व्यवसाय में नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। शारीरिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि प्रिय से मतभेद हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक कैरियर के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं, उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम-धंधे में आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।