रविवार के इन उपायों से मिलेगी मनचाही नौकरी, सूर्य देव की कृपा से खुलेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह को तेज ग्रह के रूप में माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत है तो इसकी वजह से सभी सुखों की प्राप्ति होती है परंतु सूर्य ग्रह की कमजोर स्थिति जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न लेकर आता है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देवता की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

अगर रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे नौकरी से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यक्ति को अपने मनपसंद की नौकरी भी मिलती है। आज हम आपको इस के माध्यम से कौन से उपाय करके सूर्य देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है और रविवार के किन उपायों से मनचाही नौकरी मिलेगी, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

रविवार के इन उपायों से सूर्य देव होंगे प्रसन्न

1. रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप तांबे के पात्र में जल चढ़ाते समय ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। यह बहुत ही अच्छा माना जाता है, इससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

2. रविवार का दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन माना जाता है। अगर आप सूर्य भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सः सूर्याय नमः” नामक बीज मंत्र पढ़ें। यह बहुत ही फलदाई माना जाता है। मान्यतानुसार इससे व्यक्ति की किस्मत तेज होती है।

3. रविवार के दिन अगर आप सूर्य देवता को जल अर्पित करते समय “ॐ घृणी सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपको मनपसंद नौकरी मिलती है। आप इस मंत्र का जाप 11 बार करें इससे लाभ होता है।

4. सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो रविवार के दिन गरीब लोगों को सवा किलो गुड़ का दान करें, इससे आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

5. अगर नौकरी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो इसको दूर करने के लिए रविवार के दिन घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें।

6. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, उन लोगों को रविवार के दिन भोजपत्र पर अनार के कलम को लाल रंग की स्याही में डुबो कर सूर्य मंत्र बनाना चाहिए। अब इसे ताबीज में भरकर धारण करें। इस उपाय को करने से आपका सूर्य ग्रह मजबूत होगा।

7. कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति बार-बार नौकरी पाने की कोशिश करता है परंतु उसको सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीछे भाग्य का साथ ना मिलना भी कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप भगवान सूर्य देवता की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन लाल रंग का मूंगा रत्न धारण कीजिए। इससे आपकी परेशानी दूर होगी।

8. अगर आप रविवार के दिन आदित्य स्त्रोत का नियमित रूप से पाठ करते हैं तो इससे मनचाही नौकरी के रास्ते खुलते हैं। इस उपाय को करने से अच्छे पद की नौकरी हासिल हो सकती है।

9. अगर आप रविवार के दिन नौकरी के सिलसिले में किसी से बात कर रहे हैं या फिर अपना बायोडाटा भेज रहे हैं तो सूर्य देव के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप जरूर कीजिए।