25 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 2 राशियों के बुलंद रहेंगे सितारे, सूर्य देव की कृपा से मान-सम्मान में होगी वृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपको कोई मकान, दुकान, भवन आदि से संबंधित मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घर परिवार की चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से आज माहौल खुशनुमा बना रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बेहतरीन रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आपको अपने क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके कुछ शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी और आप उनके लिए कुछ पैसों का इंतजाम नहीं कर सकते हैं। माताजी के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है, उनके रिश्तो में पहले से सुधार आएगा और मधुरता बनी रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। किसी जरूरी काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको संतान से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे और बिजनेस कर रहे व्यक्ति किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा समस्या हो सकती है। आज आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो व्यक्ति ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचना होगा। आपको आज किसी काम को पूरा होने का डर सताता रहेगा, जिसके लिए आपको अपने दोस्तों से बातचीत भी करनी होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा। आप खेल कूद में अधिक ध्यान देंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप किसी ने कई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का ट्रांसफर हो सकता है, जिसके चलते एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है, जिसे लेकर आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बिजनेस में आप अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, तभी आप अच्छा धन कमाने में सफल हो पाएंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियां बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा और दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई फैसला लीजिए तो बेहतर रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा कर सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कुछ दिक्कतें आ रही थीं, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिल जाएगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप कुछ आर्थिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाई बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे, जिससे आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन करियर के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आपको कुछ नए लोगों से मिलने और बात करने का मौका मिलेगा, जो आपके बिजनेस में आपके बहुत काम आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय बहुत अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ कार्यक्षेत्र में भी मौज मस्ती के मूड में ही नजर आएंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप किसी धन के लेनदेन पर सावधानी बरतें और अपनी आंख और कान खुले रखें। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो परिवार के सदस्यों से पूछ कर ही कोई फैसला लीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।