26 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, पूरी होंगी अधूरी मनोकामनाएं

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़े, तो आपको सोच विचार करना होगा। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। आपको अपना मन शांत रखना होगा। घर परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी पूर्वक कीजिए। भविष्य में निवेश की प्लानिंग कर रहे व्यक्ति कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के कार्यों से उनकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा रहेगा। विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने कुछ जरूरी कामों के तरीकों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने की संभावना है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन की बहुत सी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आपको आज अपने उलझे हुए कामों को सुलझा कर पूरा करना होगा। यदि किसी नई वस्तु की खरीदारी करें, तो बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करें, नहीं तो आप किसी गलत चीज को खरीद सकते हैं। आज किसी को भी पैसे उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की बहुत कम उम्मीद नजर आ रही है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। कार्य क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने से आपका मन हर्षित होगा। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवारवालों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आपको पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि जैसे खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी आपकी पूरी मदद करेंगे। भविष्य के लिए आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। कमाई के नए नए स्रोत बढ़ेंगे। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होती हुई नजर आ रही हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होगा। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, वह काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासन से जुड़े कार्यों में आप सहजता से साथ देंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने कामकाज को लेकर थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं लेकिन दिन के खत्म होने पर अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन हर्षित होगा। धन भी संचय करने में आप सफल रहेंगे। पहले किए गए निवेश से आप पूरा फायदा उठाएंगे। संतान आपकी बात को मान कर किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकती है। आप नए नए कामों में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने माता-पिता की सेवा में ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे और धर्म-कर्म के कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आप अपने कार्यों से ज्यादा धार्मिक कार्य पर ध्यान देंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आप परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा जरूर कर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। खान-पान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा निराशा भरा नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अधूरे कामों को पूरा करने में आप कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आज आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात करने जा सकते हैं, जहां आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। बिजनेस कर रहे व्यक्ति लाभ तो सामान्य कमाएंगे, लेकिन वह अपनी जरूरतों व अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस प्राप्त होगा। आज आपको किसी भी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना बेहतर रहेगा अन्यथा आपको कोई नुकसान हो सकता है। खास लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशहाल नजर आ रहा है। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आपकी कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आप अपने दोस्तों से किए हुए किसी वादे को पूरा करेंगे, जिसके बाद आप कोई पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं।