26 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 3 राशियों पर रहेगी गणेश जी की कृपा, जीवन के दुख से मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे, जिससे दोनों के बीच जो दूरी आ गई थी वह भी कम होगी। आपको छोटी-छोटी बातों को लेकर आज गुस्सा दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके इस व्यवहार की वजह से लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपको संतान के करियर को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह आज दूर हो जाएगी। अचानक किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सेहत से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। संतान से आज आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा, जिसके कारण तनाव आज आपके ऊपर हावी रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। धन संबंधित कोई फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कोई भी निर्णय जल्दीबाजी में लेना उचित नहीं है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको तरक्की के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अचानक आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आप अपनी सोच में बदलाव लाएंगे, तभी आप अपनी संतान के साथ तालमेल बैठाकर आगे चल सकेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दोस्तों की मदद करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको मानसिक तनाव रहने के कारण आज बेचैनी महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, आपको सतर्क रहना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा साबित होगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपको अपने किसी परिजन की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपको आज बिजनेस के मामले में किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों पर पूरा ध्यान देंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने व्यापार को लेकर कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। पूजा-पाठ एवं धर्म-कर्म के कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आपके काम की तारीफ होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें खुशी होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।