26 नवंबर 2019 राशिफल : इन जातकों के लिए खास रहेगा भौमवती अमावस्या, जानें क्या कहती है आपकी राशि

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 26 नवंबर को अमावस्या की तिथि है। वैसे तो हर माह अमावस्या मनाई जाती है लेकिन अगहन अमावस्या का अलग ही महत्व माना जाता है। इसलिए इस तिथि को इन जातकों पर गहरा असर पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं कि किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर

मेष: इस राशि वाले जातकों के लिए ये दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है, आपको बता दें कि इस दिन आपके सभी रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इतना ही नहीं प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। इस राशि के जातकों को तिल का दान करना शुभ रहेगा।

वृष: इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा ये दुश्मन से परेशान रह सकते हैं। क्योंकि आपके दुश्मन इनके कार्यस्थल पर आपकी इमेज बिगाड़ने की कोशिश करें। इसलिए ध्यान रहे कि अपने कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें। प्रेमिका से झगड़ा हो सकता है। वस्त्र और तिल का दान करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

मिथुन: इस राशि वाले जातकों के लिए आज सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा इन्वेस्ट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। चादर और छाते का दान करें।

कर्क: इन जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी होगा, कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा।

सिंह: इन जातकों के लिए आज किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकता है। अकेलापन महसूस होगा। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

कन्या: आज का दिन इन जातकों के लिए मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। आय में वृद्धि के आसार हैं। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

तुला: इस राशि के जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेगा। लेकिन दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक: इन जातकों के लिए आज का दिन धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। नुकसान झेलना पड़ सकती है। महिला पक्ष से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

धनु: आज का दिन इन जातकों के लिए घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनने के आसार हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

मकर: इन जातकों के लिए आज के दिन इनकी लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है, इसके अलावा इनके पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। बिजनेस में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

कुंभ: इन जातकों को आज के दिन इनके माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। लेकिन शरीर में कमजोरी महसूस होगी। किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। पढ़ाई में मन कम लगेगा।

मीन: आज का दिन इन जातकों के मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती है। लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। सतर्क रहना होगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।