27 April Rashifal: आज इन 3 राशियों का खुलेगा बंद किस्मत का दरवाजा, हर तरफ से मिलेंगे बेहतरीन लाभ

27 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

27 अप्रैल 2021 राशिफल | 27 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। कारोबार से जुड़े हुए जातको को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी बंद किस्मत के ताले खुलेंगे। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप खुद को काफी अकेला महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी से भी बातचीत करने के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अचानक कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा सबसे आगे रहेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातको को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपका मन शांत रहेगा। जरूरी योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देने वाली है। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बनेगा, इसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन हंसी मजाक भरा व्यतीत होने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय थोड़ा सतर्क रहना होगा। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कहीं धन निवेश करने को लेकर प्लानिंग बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कारोबार से जुड़े हुए जातको को यही सलाह दी जाती है कि आप हिसाब किताब में लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आप पूरे उत्साह में नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आपसे कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा, आप उनकी सहायता करके खुशी महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। आप विषम परिस्थितियों को हराने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन काफी परेशान रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। अगर आप ऑफिस के महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। बुरी संगति से दूर रहें। कारोबार अच्छा चलेगा। मन की निराशा दूर होगी। कमाई के जरिए हासिल हो सकते हैं। किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक नहीं है। आप दूसरों पर बेवजह गुस्सा दिखा सकते हैं। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। निवेश संबंधित कामों से आज दूर रहें। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता है। खान-पान में सुधार कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।