सोने से लदी हुई नजर आई दुल्हन, अपनी शादी में किया जमकर डांस, देखें वायरल वीडियो

लड़का हो या लड़की, दोनों ही अपनी शादी को लेकर बेहद उत्सुक रहते हैं। शादी का दिन दोनों की जिंदगी का खास दिन होता है। विशेष रूप से लड़की अपनी शादी को लेकर पहले से ही कई तैयारियां करने लगती है। लड़कियां यही चाहती हैं कि वह अपनी शादी वाले दिन सबसे सुंदर और बेस्ट नजर आए। ऐसे में शादी के जोड़े से लेकर गहनों तक हर चीज की खरीदारी की जाती है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादियों में दुल्हनें ढेर सारे गहने पहनती हैं लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने वाले हैं जिसने अपनी शादी में इतना सोना पहन लिया जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता हो। इस दुल्हन ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी को भी पीछे छोड़ दिया है। बप्पी लहरी ढेर सारा सोना पहनने के लिए मशहूर हैं परंतु इस दुल्हन के आगे तो वह भी फीके नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों इंटरनेट पर शादी की वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं और लोग शादी से जुड़ी हुई वीडियोस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसी बीच सोने से लदी हुई एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा सभी लोग कर रहे हैं। इस दुल्हन ने अपने शरीर पर हद से ज्यादा सोना लाद रखा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के पास उसका पति भी खड़ा है। उसका पति एक शेख है। महिला के ठाठ बाट देखकर यही लग रहा है कि उसका पति बहुत पैसेवाला होगा। दुल्हन ढेर सारे सोने में लदी हुई है और वह अपनी शादी में बहुत खुश नजर आ रही है।

दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि शेख लोगों के पास पैसों और प्रॉपर्टी की कोई भी कमी नहीं होती है। इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि सोने के जेवर से लदी हुई दुल्हन नजर आ रही है। इस दुल्हन ने शादी का लाल रंग का जोड़ा भी पहना हुआ है और पूरा शरीर मानो सोने के जेवर से ढका हुआ नजर आ रहा है। दुल्हन अपनी शादी में इतनी ज्यादा खुश है कि वह शादी में जमकर डांस करने लगती है। उसका डांस देखकर आस-पास मौजूद लोग भी अपने लटके-झटके दिखा रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वीडियो में दुल्हन मस्त होकर डांस करती हुई दिख रही है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर gul__tasdan नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कमेंट करते हुए एक ने यह कहा है कि “इस महिला ने तो बप्पी लहरी को भी पीछे छोड़ दिया है।” वहीं एक अन्य ने यह कमेंट किया है कि “महिला अपने शेख पति के होने का फायदा उठा रही है। उसी की बदौलत उसे इतना सोना पहनने को मिला है।” इतना ही नहीं बल्कि एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “मैं अपनी लाइफ में आज तक ऐसा नजारा नहीं देखा।”