28 April Rashifal: इन 4 राशियों को कामकाज में देना होगा विशेष ध्यान, जानें सभी राशियों का राशिफल

28 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 अप्रैल 2021 राशिफल | 28 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जरूरी योजनाओं की तरफ आपको ध्यान देना होगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर फोकस करना होगा। कारोबार अच्छा चलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज कामकाज में लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दीजिए क्योंकि आपका कोई जरुरी कार्य विलंब हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कामकाज में बाधा उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने जरूरी कार्यों में विशेष ध्यान दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अजनबी जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज पारिवारिक मामलों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आपका आत्मबल मजबूत होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। वेतन में वृद्धि हो सकती है। सरकारी कामकाज से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन ठीक नहीं है क्योंकि आपके बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महिला मित्र की तरफ से फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को अपनी मेहनत का परिणाम हासिल होगा। बर्तन का कारोबार करने वाले जातक अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकता हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज किसी से मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। युवाओं को भागदौड़ करते समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों से आपको लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता के अच्छे अवसर हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। कारोबार में आ रही चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर विश्वास मत कीजिए अन्यथा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन ठीक नहीं है। आप लोगों के बीच दूरियां बन सकती हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होने की संभावना है। किसी पुराने निवेश का नतीजा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी होगी। सुबह परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। ऑफिस में कामकाज का बोझ अधिक बढ़ सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कारोबार में नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो जल्दीबाजी मत कीजिए। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।