28 February Rashifal: इन 3 राशियों का खुशियों से भरपूर रहेगा दिन, मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल

28 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 फरवरी 2021 राशिफल | 28 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का मानसिक तनाव कम रहेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। यदि किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे हैं तो उससे छुटकारा मिल सकता है। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विवाह योग्य जातक जल्दी विवाह के बंधन में बंध सकते हैं, आपको विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है। आपको भी अपने खान-पान पर काबू रखने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को जरूरी कामों में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज मानसिक दबाव और शारीरिक परेशानी की वजह से चिंतित होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रिय मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आप आराम कीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। भविष्य को लेकर आप नई योजनाएं बना सकते हैं। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। बच्चों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शाम के समय खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आज आपका भाग्य पूरा साथ देने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नजदीकी रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्यार के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आप पूजा-पाठ में अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का मन पढ़ाई में लगेगा। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज गाड़ी चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा चोट लग सकती है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। खर्च करते समय आप लापरवाही मत कीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे।