29 December Rashifal: तुला राशि वालों के लिए रिस्क भरा रहेगा दिन, बाकी राशि वाले भी जानें अपना हाल

29 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

29 दिसंबर 2020 राशिफल | 29 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। खासतौर से आप अपने पेट पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। धन से संबंधित लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। आज कोई भी बड़ा निवेश ना करें। व्यापार अच्छा चलेगा। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज में आप किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन की स्थिति अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के मन में आज अज्ञात भय बना रहेगा। आप बेवजह तनाव मत लीजिए। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनकी मदद से आपको अपने कार्यों में लाभ मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन संबंधित मामलों में काफी सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। शादीशुदा लोगों का समय बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। धन संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। किसी पुराने काम की योजना पूरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन रिस्क भरा रहेगा। आप कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें, चोट लगने की संभावना है। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु खानपान पर कंट्रोल रखना होगा। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार आरंभ करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यापार में आप लगातार उन्नति करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका मन थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। माता की सेहत पर भी ध्यान देना होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहना होगा। सहकर्मियों से कहासुनी होने की संभावना है। आज आप कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिये। बच्चों की तरफ से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। विदेश में काम कर रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।