03 May Rashifal: मेष राशि समेत इन 3 राशियों पर रहेगी महादेव की कृपा, सफलता के खुलेंगे रास्ते

03 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

03 मई 2021 राशिफल | 03 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। धन संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। महादेव की कृपा से पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा साबित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बन रही है जो आगे चलकर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। वेतन में वृद्धि होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो यह समय ठीक नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। नियमित व्यायाम कीजिए। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता हासिल होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल हो सकता है। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को धन से संबंधित मामलों में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके सामने बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आप घबराए नहीं। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। जरूरी कामों में बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सेहत को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन भाग्यशाली होगा। आपको बड़ी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अचानक प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में कामकाज का दबाव कम रहेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। शाम को घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित होंगे। महादेव के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप परिवार से जुड़े हुए किसी मुद्दे में महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। धन संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना नजर आ रही है। धन से संबंधित मामलों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आप अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के जातकों के किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं।