3 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों के खुलेंगे आर्थिक तरक्की के रास्ते, मिलेगा शुभ समाचार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है, आगे चलकर आपको इसका अच्छा फायदा जरूर मिलेगा। आप संतान के लिए भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे। लेकिन आपको अपने रुके हुए कामों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आमदनी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपके व्यापार की कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके ऊपर कई जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा, जिसके चलते आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपके व्यवहार में भी बदलाव आ सकता है। घर परिवार में भी लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप आज किसी नए वाहन को खरीद कर ला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा पर आपको धोखा दे सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों से जुड़कर आज आप अच्छा नाम कमा सकते हैं, इसलिए अच्छे काम करें, जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन रही हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन करियर के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र की मदद से कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपकी रूचि कुछ अन्य विषयों में जागेगी और आप उनकी ओर अग्रसर होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। रोजगार के दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है लेकिन आपने यदि किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरे से कोई काम किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज आपको अपने जरूरी कामों पर ज्यादा फोकस करना होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन पहले से ठीक रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा में मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति हो सकती है, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आज वापस मिल सकता है। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति आज अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि घर परिवार में कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू खर्चों पर लगाम रखना होगा अन्यथा धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ ऐसे भी खर्चे आएंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज आप यदि किसी नई संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। निवेश से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपको विषम परिस्थितियों से घबराना नहीं है, आप उनका डटकर मुकाबला कीजिए। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही थी, तो वह भी खत्म हो जाएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।