30 मार्च 2023 राशिफल: आज इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, नौकरी और करियर में तरक्की के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी फिजूलखर्ची में कमी आएगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। खानपान की आदतों पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप अधिक तेल मसाले वाले भोजन का सेवन मत कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो व्यक्ति बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपने किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में कुछ पुराने निवेशकों से अच्छा ना मिलने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप अपने पुराने कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ उलझन भरा नजर आ रहा है। कोई पुरानी चिंता आपके मन को काफी परेशान करेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों की मेहनत आज रंग लाएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए आपको उनसे घबराना नहीं है। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला कीजिए। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने अधूरे कामों को दोस्तों की मदद से पूरा कर लेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। आपको लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। इसलिए उनको हाथ से नहीं जाने देना है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि बदलते मौसम की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। कामकाज के सिलसिले में किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है, नहीं तो कोई आपके भरोसे को तोड़ सकता। मेहनत और लगन से काम करके कार्य क्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल प्राप्त होगा। आज आप भावुकता में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। अगर किसी भी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। घर खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में चल रहा वाद-विवाद समाप्त हो जाएगा। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की चीजों पर थोड़ा धन खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी।