“वो 19 साल की है, मजे कर रही है”, बेटी न्यासा की पॉपुलैरिटी व बोल्ड ट्रांसफॉर्मेशन पर बोलीं काजोल

काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। काजोल हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं। लेकिन इस समय काजोल का नाम उनकी बेटी न्यासा देवगन को लेकर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड स्टार्स काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन एक इंटरनेट सेंसेशन हैं, जो टिनसेल टाउन की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं।

काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। अक्सर वह पार्टी और इवेंट्स में स्पॉट की जाती हैं। जब भी न्यासा देवगन बाहर स्पॉट की जाती हैं, तो सभी पैपराजी तुरंत अपने कैमरे को उनकी तरफ मोड़ देते हैं। न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट पार्टी करने से लेकर अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस से सबका ध्यान खींचने तक, वह सुर्खियों में छाई रहती हैं।

वहीं अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर न्यासा देवगन के बारे में काफी बात की जाती है। इसी बीच काजोल ने अपनी बेटी न्यासा की पॉपुलैरिटी और बोल्ड ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खुलकर बात की है।

बेटी न्यासा की पॉपुलैरिटी पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी

अक्सर ही सोशल मीडिया पर काजोल और सुपरस्टार अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसमें कभी न्यासा अपने दोस्तों के साथ पार्टी और या आउटिंग के वक्त स्पॉट होती हुई दिखती हैं। न्यासा देवगन की इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उनके बारे में गपशप करते रहते हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बेटी न्यासा की लोकप्रियता के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जब इंटरव्यू में काजल से यह सवाल पूछा गया कि “आप न्यासा की लोकप्रियता के बारे में कैसा महसूस करती हैं।” तो इस पर काजोल ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा “बेशक मुझे उस पर गर्व महसूस होता है। मुझे इस बात से प्यार है कि वह जहां भी जाती है खुद को गरिमा के साथ पेश करती है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि वह 19 साल की है और मजे कर रही है। जोकि उसके करने का पूरा हक है। जो भी वह करना चाहती है उसके लिए मैं उसे हमेशा सपोर्ट करूंगी।”

वर्तमान समय में काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। आए दिन न्यासा लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं, जिससे ऐसा लगता है कि न्यासा देवगन बहुत ही जल्द बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू करती नजर आ सकती हैं।

अजय देवगन और काजोल का रिश्ता

आपको बता दें कि अजय देवगन ने फरवरी 1999 में एक्ट्रेस काजोल से शादी रचाई थी। शादी से पहले अजय देवगन और काजोल ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था। शादी के बाद काजोल और अजय देवगन साल 2003 में अपनी बेटी न्यासा देवगन के माता-पिता बने थे। वहीं कपल ने सितंबर 2010 में बेटे युग का स्वागत किया था।