31 जनवरी 2023 राशिफल: आज 4 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, हनुमान जी की कृपा से जीवन के कष्ट होंगे दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में अपने कामों को आसानी से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार से जुड़ी हुई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। पति-पत्नी कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नए-नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके करियर में बदलाव आएगा तथा प्रगति के रास्ते खुलेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। नौकरी में अच्छी जगह ट्रांसफर होने से आप बहुत खुश होंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति आज काफी अच्छी नजर आ रही है। कहीं लंबी दूरी की यात्रा करने की संभावना है। आपका मन आज धार्मिक क्रियाकलापों में भी खूब लगेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है। संतान के करियर की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत बेहतरीन रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी मेहनत से हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। काम को आगे बढ़ाने में आपके पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप खुद को बहुत शक्तिशाली महसूस कर सकते हैं। आपके अधिकतर क्षेत्र में बढ़ोतरी होने के योग बने हुए हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का ट्रांसफर होने की संभावना है, जो आपको बहुत अच्छी स्थिति प्रदान करेगा और आप अपनी काबिलियत से अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होने की हर संभव कोशिश करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपकी नौकरी बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर सफलता हासिल करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। व्यापार में बढ़ोतरी की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। विदेश व्यापार में लाभ होने के योग हैं और अच्छा धन अर्जित करने में सफल होंगे। अगर आप किसी तरह का निवेश करने के लिए कुछ सोच रहे हैं, तो अपने बड़ों की सलाह अवश्य ले लीजिए। किसी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने टीम के सदस्यों के साथ तालमेल बैठाने के लिए धैर्य से काम लें, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपनी कोशिशों से तरक्की हासिल करेंगे। आपके करियर में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। जीवन में प्रगति और उत्साह देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग किसी भी योजना को लागू करने से पहले सहकर्मियों तथा करीबी मित्रों से सलाह जरूर ले लीजिए। यदि आप सरकारी नौकरी या प्राइवेट सेक्टर में ऊंचे पद पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। शादीशुदा जीवन बहुत उत्तम रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको करियर में अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे सारी चिंता दूर हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। विवाह योग्य व्यक्तियों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह अचानक वापस मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी को सफलता मिलने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आज कोई नई खबर मिल सकती है, जिससे उनका मनोबल ऊंचा रहेगा और आगे की पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा बर्ताव और सहयोग की भावना आपको सफलता दिलाएगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। साझेदारी में व्यापार करने में भी आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका अनुभव बहुत कारगर साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। जो छात्र संगीत की शिक्षा ले रहे हैं उन्हें कैरियर में अवसर मिलने की गुंजाइश दिख रही है। किसी टेलिविजन शो में प्रदर्शन का मौका मिल सकता है। आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा और कहीं यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना बनी हुई है। अचानक घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी।