31 मार्च 2023 राशिफल: आज ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, किस्मत के सहारे मिलेंगे कई बड़े लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने हर काम को दूसरों से बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। जीवनसाथी आप से प्रभावित होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्र भविष्य में आगे बढ़ने के लिए किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोचेंगे। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। जीवन की परेशानियां कम होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति स्वभाव नरम बनाए रखें, इससे आपके साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से आपको बचकर रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। खानपान की आदतों में सुधार कीजिए। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में सहयोग दे सकते हैं। छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। दांपत्य रिश्ते के मामले में दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी मेहनत का जरूर फल मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आज कुछ नए लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। ऑफिस के कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। जिन व्यक्तियों का अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस है, उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवन की परेशानियों का समाधान होगा। आज किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना दिखाएं, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। आपकी प्रोफेशनल लाइफ आज अच्छी रहेगी। आपका कोई काम आज बहुत ही अच्छे तरीके से पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी को भी करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी दो-गुनी हो जाएगी। माता-पिता के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे व्यक्तियों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं, तो आज आपको अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। बिजनेस से जुड़े हुए व्यक्ति आज आपकी बातों से सहमत होंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को जल्दी कोई बड़ा पद मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगे। लोगों की कही सुनी बातों से आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। छात्रों को आज तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज घर परिवार की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप घरवालों के साथ किसी नजदीकी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बनाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन ठीक रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको जीवन में कई अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आज आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता आएगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग हैं। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान कराएंगे। जीवनसाथी आपके कामों से बेहद प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आपके ऊपर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। जो छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, उन्हें आज किसी की मदद मिल सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत ही खास रहेगा। आपको अपने किसी काम के लिए परिवार के लोगों से सराहना मिलेगी। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। बिजनेस के मामले में आप अपने जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। आपको उनकी सलाह बेहद काम आएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर को किसी कंपनी से एक साथ बहुत सारा काम मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी।