क्यूटनेस में तैमूर से कहीं आगे है युवराज सिंह का बेटा ओरियन, तस्वीरें देख आपको भी आ जाएगा प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से स्टार्स हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं उनके साथ-साथ उनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना से लेकर अजय देवगन की बेटी न्यासा तक की तस्वीरें जब भी सामने आती हैं, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।

लेकिन इन सब पर करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह भारी पड़ते हैं। इसी बीच युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे ओरियन कीच सिंह की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन तस्वीरों में ओरियन कीच सिंह ने करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह को भी पीछे छोड़ दिया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक ऐसे बड़े क्रिकेटर हैं, जो अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। युवराज सिंह ने अपने दमदार खेल प्रदर्शन से ना सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया था, बल्कि इसके साथ मैदान में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। वहीं युवराज सिंह एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक प्यारे से बेटे ओरियन कीच सिंह के पिता हैं।

क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच के घर 25 जनवरी 2022 को बेटे का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा। इस नाम का मतलब होता है नक्षत्र का एक तार।

युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे के नाम का जिक्र करते हुए कहा था कि उनका बच्चा उनके लिए एक सितारा ही है। जब हेजल प्रेग्नेंट थीं और अस्पताल में सो रही थीं, तो इस दौरान 1 एपिसोड देखते हुए युवराज सिंह को यह नाम बहुत पसंद आया था।

युवराज सिंह सोशल मीडिया पर अपने बेटे ओरियन कीच सिंह की लगातार प्यारी-प्यारी तस्वीरों को साझा करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है और फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

युवराज सिंह का बेटा ओरियन कीच सिंह बेहद क्यूट है। युवी के बेटे की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं।

वास्तव में यह कहना गलत नहीं होगा कि युवराज सिंह का बेटा क्यूटनेस के मामले में कुछ समय पहले तक मीडिया के लाडले रहे करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर खान को चुनौती दे रहा है।

युवराज सिंह की पत्नी हेजल भी अपने बच्चे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

आपको बता दें कि शादी के करीब 5 साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद युवराज सिंह और हेजल को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है।

जब भी युवराज सिंह और हेजल को खाली समय मिलता है तो वह अपने बेटे ओरियन कीच सिंह के साथ समय बिताते हैं।

इस फोटो में देखा जा सकता है कि युवराज सिंह अपने बेटे ओरियन कीच सिंह को अपने सीने पर लिटाए हुए दिख रहे हैं।

इस फोटो में ओरियन को अपनी मां हेजल के साथ युवराज सिंह को चीयर करते हुए देखा जा सकता है।

इसमें युवराज सिंह अपने बेटे के साथ ऐतिहासिक 6 गेंदों में 6 छक्के लगाते हुए देख रहे हैं। युवराज सिंह का यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।