4 अप्रैल 2023 राशिफल: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, अधूरी मनोकामनाएं हो जाएंगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आप बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें और परिवार में आज किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन भी काफी अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर किसी परीक्षा में समस्या आ रही थी, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई सम्मान मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार कर रहे व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा और आप अपने परिजनों से आज किसी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। जो व्यक्ति कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक घरेलू खर्चे बढ़ने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी काम में किसी को साझेदार बनाने से बचें और यदि कोई लेनदेन से संबंधित मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज उसे निपटाने की कोशिश करनी होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। किसी कानूनी मामले में आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आपकी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप तालमेल बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको निवेश संबंधित मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी। लेकिन फिर भी आपको कुछ योजनाओं को बनाने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। आपकी संपत्ति का बंटवारा होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। भाई बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिनको लेकर आपको खुशी होगी। धन संबंधित मामले में भी आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज मत कीजिए। आज आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश में परेशान है, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा। उसके बाद ही राहत मिलती हुई नजर आ रही है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने हैं। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपको अपनी अच्छी सोच से फायदा प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किस्मत पूरा साथ देगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामकाज में बहुत ही सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, जिससे आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।