दूसरी बार मां बनने वाली हैं अंबानी फैमिली की बड़ी बहू, प्रेग्नेंट श्लोका मेहता ने NMACC के उद्घाटन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

देश का सबसे अमीर परिवार अंबानी फैमिली हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। अंबानी परिवार हमेशा ही मीडिया की नजरों में बना रहता है। मुकेश अंबानी से लेकर उनकी पत्नी नीता अंबानी और दोनों बेटों अनंत अंबानी और आकाश अंबानी तक हर एक शख्स हमेशा ही खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। इन दिनों देश की जानी-मानी बिजनेस फैमिली अंबानी परिवार में जश्न का माहौल है। जी हां, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का घर खुशियों से भर गया है।

जहां उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ इंगेजमेंट हो चुकी है। वहीं बेटी ईशा अंबानी को जुड़वा बच्चे हुए हैं और अब उनके बड़े बेटे और बहू अकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। जी हां, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का भव्य उद्घाटन 31 मार्च को मुंबई में हुआ। इस इवेंट के लिए आकाश और श्लोका एक साथ पहुंचे और कैमरे के लिए पोज दिए। यह पहला मौका था, जब श्लोका मेहता ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

जी हां, श्लोका मेहता दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब अंबानी परिवार में पृथ्वी अंबानी के बाद एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।

मुकेश अंबानी की बड़ी बहू दूसरी बार बनने वाली हैं मां

बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं और वह बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं। अकाश अंबानी की पत्नी को NMACC के उद्घाटन पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इवेंट में श्लोका मेहता और उनके पति आकाश अंबानी थोड़ी देर से पहुंचे थे। इस इवेंट में आकाश अंबानी हरे रंग के कुर्ते में नजर आए और उनकी पत्नी श्लोका मेहता एक खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आईं और साथ में उन्होंने मांग टीका, झुमके और बिंदी से अपने लुक को पूरा किया था।

प्रेग्नेंट श्लोका मेहता ने ‘NMACC’ के उद्घाटन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि श्लोका मेहता अपने पति अकाश अंबानी के साथ मुस्कुराते हुए पैपराजी के सामने पोज दे रही हैं। वहीं श्लोका मेहता ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। अकाश अंबानी और श्लोका मेहता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फैंस की नजर श्लोका के बेबी बंप की ओर गई, तो उन्होंने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट करने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अंबानी परिवार ने इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है।

साल 2019 में हुई थी आकाश और श्लोका की शादी

आपको बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। इस ग्रैंड वेडिंग में देश और दुनिया के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। इस कपल की शादी की चर्चा खूब हुई थी। वहीं शादी के बाद 10 दिसंबर 2020 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बेटे पृथ्वी अंबानी के माता-पिता बने थे।