5 जुलाई 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों को हर तरफ से होगा लाभ ही लाभ, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बहुत ही जल्द सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से आराम मिलेगा। ऑफिस में आप अपने सभी काम समय पर पूर्ण कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। शिक्षकों का ट्रांसफर मनपसंद जगह पर होने की संभावना है। प्रेम जीवन में सुधार होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने के योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी खास रिश्तेदार से मिलने के लिए उनके घर जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। ब्यूटी पार्लर का काम कर रही महिलाओं को अच्छा लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके पिता कोई महत्वपूर्ण कार्य आपको करने को कहेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दबदबा कायम रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। किसी जरूरी बात को अपने बड़ों से शेयर करेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी रूचि बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी अपने सीनियर की मदद से किसी टॉपिक को समझ पाएंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी के कामों में बड़ा फायदा होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी, जो आगे चलकर मददगार साबित होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा, शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। ऑफिस में कुछ नए व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। घर में नन्हे मेहमान के आगमन से परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। ज्वेलरी का कारोबार करने वाले आज अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सभी अधूरे काम पूरे होंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। बिजनेस के क्षेत्र में आज बुद्धिमान लोगों से आपकी मुलाकात होगी, उनसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। सरकारी विभाग से जुड़े हुए व्यक्तियों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर होगा। जो छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से आपको आराम मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा लोग पसंद कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। किसी को दिए हुए पैसे आपको वापस मिलेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। वकील आज किसी केस को लेकर उलझ सकते हैं। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या से आराम मिलेगा। काफी लंबे समय से जिस काम को करना चाह रहे थे, वह आज काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ आप का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। क्रेडिट कार्ड से फालतू की शॉपिंग करने से बचना होगा। प्लास्टिक का कारोबार कर रहे व्यक्तियों के प्रोडक्ट की अच्छी सेल होगी। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप किसी नए कार्य योजना को करने के लिए उत्सुक रहने वाले हैं। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।