5 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 6 राशियों की किस्मत देगी साथ, मिलेगा बेशुमार पैसा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको उत्तम संपत्ति के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसकी वजह से वह थोड़े परेशान हो सकते हैं और तनाव भी बना रहेगा। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनी हुई है। आपका यदि पैसा रुका हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल जाएगा। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को आज अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल करना होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान के भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए आज आप जीवनसाथी से मिलकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के हाथ कुछ नए मौके लगेंगे। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल जाएगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आपके पिताजी को आज कोई धन संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को आज कोई बड़ा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। बढ़ते खर्चों पर आपको नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आपका छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से वाद-विवाद खड़ा हो सकता है लेकिन आपसे यदि वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप कामकाज के सिलसिले में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आप अपनी उर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। आपको वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। इसलिए आपको अत्यधिक धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आपको अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कामों के समय से पूरा ना होने के कारण तनाव बना रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की तरफ से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। यदि आपको कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज मत कीजिए, नहीं तो छोटी बीमारी बाद में बड़ी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।