5 जून 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों का बेहद शुभ रहेगा दिन, मेहनत का मिलेगा पूरा फल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 जून 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। विद्यार्थियों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के जो भी व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं इससे रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आने के योग हैं। आपके कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई खास और अच्छा काम होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों का आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित आज कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। किसी नई योजना को बनाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोग अगर मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो आज का दिन श्रेष्ठ रहेगा। आपको अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे आपको सही सराहना और काम मिल सके। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कुछ जरूरी कामों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसके चलते आपका मन चिंतित होगा। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना होगा। जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक फोकस बढ़ाने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज दोस्तों के साथ मिलकर कोई छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। किसी काम में माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। जो व्यक्ति सच्चे प्यार की तलाश में लगे हुए हैं, उनको आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। कारोबार में अचानक बड़ा फायदा होने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। पैसा कमाने के मौके हाथ लग सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज किसी पार्टी में जा रही हैं, तो अपना फेवरेट नेकलेस पहनकर जाएं, तारीफ मिलेगी। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत नजर आ रहा है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म हो सकता है। बिजनेस में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। नए व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा ना करें, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बनेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी हुई है। हालांकि, स्थिरता आने में थोड़ा और समय लगेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनको आप निभाने में सफल रहेंगे। इस राशि के छात्र अपनी सफलता के लिए किसी अनुभवी की मदद ले सकते हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस राशि के जो व्यक्ति वकील हैं, आज उन्हें किसी क्लाइंट से अच्छा खासा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत खास नजर आ रहा है। आपको अपने जीवन में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने के योग हैं। आज धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे।