6 दिसंबर 2022 राशिफल: बजरंगबली की कृपा से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जीवन के दु:ख हो जाएंगे दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता भी बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन में जो भी दुख परेशानियां चल रही थीं, वह समाप्त हो जाएंगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को कुछ अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको घरेलू मामलों को सूझबूझ से निपटाना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा मत कीजिए। पिताजी की मदद से आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों का हल निकल सकता है। बिजनेस कर रहे व्यक्ति अपने कुछ योजनाओं को गति देंगे। रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। मानसिक चिंता दूर हो जाएगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप कार्य क्षेत्र में यदि किसी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप कुछ योजनाओं पर फोकस बनाए रखें, तभी वह आगे बढ़ सकेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जाते समय आज आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तभी वह आसानी से पूरा हो सकेगा। आज आप मनोरंजन के कुछ कार्यक्रमों में पूरी रुचि दिखाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ होने के योग हैं। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अचानक धन संबंधित मामलों में लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। अगर आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलती हैं, तो आप उन्हें समय रहते पूरा करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। खानपान की आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है अन्यथा आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज मत कीजिए। व्यक्तिगत गतिविधियों में आप पूरा सहयोग बनाए रखेंगे। आज आपको कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति आज अपने साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। जो व्यक्ति साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उनको अपने पार्टनर से तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आज बनी रहेगी। आज कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। विभिन्न कार्य में आज आप निरंतर प्रयास रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो आज उन्हें उसमें सफलता जरूर हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज किसी से भी पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं और यदि आपको कोई हाथ, पैरों में दर्द अथवा पेट दर्द आदि जैसी समस्या चल रही थी, तो उसे आप नजरअंदाज मत कीजिए। डॉक्टरी परामर्श जरूरी लीजिए। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना दें। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा और अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको कामयाबी मिल पाएगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपके अच्छे व्यवहार से भी आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन मेहनत करने का मौका मिलेगा और कुछ नया सीखने सिखाने पर भी पूरा जोर देंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने परिवारिक जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के सभी सदस्यों के साथ रिश्तो में सुधार आएगा। किसी महत्वपूर्ण बात को आप अपने किसी मित्र से शेयर कर सकते हैं और घर परिवार में अपने सदस्यों की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज अधिकारियों से किसी बात के लिए सिफारिश कर सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए उत्तम नजर आ रहा है। भाईचारे को आप बढ़ावा देंगे और आपको अपने करीबी से किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बिजनेस में लाभ होने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन लाभदायक साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत अच्छा साबित होगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिले, तो आप जरूर कीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।