06 मई 2023 राशिफल: आज इन 5 राशियों पर रहेगा शनिदेव का आशीर्वाद, मनचाही मुराद भी होगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 06 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। नौकरी में भी काफी अच्छी स्थिति नजर आ रही है। आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आप अपना सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। यदि आप व्यापारी हैं और कोई डील बहुत दिनों से रुकी पड़ी है, तो वह आज फाइनल हो सकती है, जिससे आपको निरंतर लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। जो छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अधिक मेहनत करनी होगी तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। आपका मन कामकाज में खूब लगेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके कामों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी नजर आ रही है। व्यापार में लाभ की संभावना है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक जीवन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य रहेगा। आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा। सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत ही संतुलित रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन आप ही अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए विचार आ सकते हैं या उसी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोचेंगे। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में लंबे समय से भटक रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी बेचैन कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक घरेलू खर्च बढ़ेंगे, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आप वाहन प्रयोग सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ साबित होगा। आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आपका मन बेहद खुश होगा। आपको अपने कामकाज में भी अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। किन्ही कारणों से घर का उत्तरदायित्व पर होगा और आप उसे कुशलतापूर्वक निभाएंगे। सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे। परिवार के सभी सदस्य आपसे बेहद खुश नजर आएंगे। आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन काफी लाभदायक साबित होगा। ग्राहक आपसे बेहद खुश रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है, नहीं तो स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपके घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी मिलेगी। छोटे बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना बनी हुई है लेकिन आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अचानक घर में किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी। आप उनके साथ समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। लेकिन लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। जीवनशैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार में नई योजनाएं बना सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं, तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।