ब्वॉयफ्रेंड के साथ शर्म छोड़ पानी-पानी हुई अंशुला कपूर, भाई अर्जुन कपूर का आया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंशुला कपूर ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। इस सेलिब्रिटी ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने स्क्रीन राइटर रोहन ठक्कर के साथ मालदीव से एक तस्वीर शेयर की है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई यह फोटो अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें अंशुला और रोहन समुद्र में सनसैट के समय एक दूसरे की आंखों में आंखें डाल कर रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में दोनों समंदर में खड़े होकर एक दूसरे को मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। अंशुला कपूर ने साथ में लिखा है। “366 (सफ़ेद दिल वाला इमोजी)”। दोनों ने मालदीव में अपनी दोस्ती की सालगिरह भी मनाई। अंशुला कपूर की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अथिया शेट्टी ने येलो हार्ट वाले इमोजी को ड्रॉप किया है। वहीं उनकी सौतेली बहन जहान्वी कपूर ने लाल दिलवाले इमोजी को पोस्ट किया है। सबसे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुला कपूर ने पानी के नीचे मांडा का एक वीडियो शेयर किया था। उसने लिखा “मंता स्पॉटिंग” और रोहन को भी टैग किया था । वहीं दूसरी तरफ रोहन द्वारा उनकी सेल्फी क्लिक करने के साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। वही अंशुला कपूर ने बिस्तर पर लेटे हुए एक शॉर्ट क्लिप भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा लास्ट डे इन पैराडाइज।

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में अपने जन्मदिन से पहले अंशुला और रोहन ने थाईलैंड की यात्रा की थी। दोनों ने यहां म्यूजिक कन्सेट में पार्टिसिपेट किया था। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। इस दौरान अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था बर्थडे मंथ की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई। इतना डांस किया रात के एक बजे तक। पैरो को मालिश की जरूरत थी। अर्जुन कपूर की तरह ही अंशुला की भी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। रोहन ठक्कर की बात करे तो वह पेशे से स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने पुणे की फिल्म यूनिवर्सिटी से मास मीडिया में बैचलर डिग्री कंप्लीट की है। इसके साथ ही उनके पास एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में भी डिग्री है।

आपको बता दें कि जैसे ही अंशुला ने अपने रिलेशन का खुलासा किया। उनके लिए बधाईयों का तांता लग गया। अथिया शेट्टी से लेकर महीप कपूर तक ने उन्हें काफी बधाई दी है। इसके साथ ही फैंस ने भी उन्हें इस रिलेशन के लिए बधाई दी। अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं, मोना का 2012 में निधन हो गया था। वह जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर की सौतेली बहन भी हैं, हालांकि सभी बहनों के बीच स्पेशल बॉडिंग देखने को मिलती है।