6 नवंबर 2022 राशिफल: सूर्य देव की कृपा से 3 राशि वालों को व्यापार में मिल सकता है लाभ, किस्मत का मिलेगा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी। सभी एक दूसरे के साथ जुड़कर बातचीत करते हुए नजर आएंगे। आज आपको अत्यधिक तला भुना खाने से बचना होगा अन्यथा पेट से संबंधित कोई समस्या आ सकती है और यदि आपको कोई पहले से समस्या चल रही थी, तो वह आपके कष्टों को बढ़ा सकती है। मानसिक चिंता कम रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आज आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज आपको छोटे-मोटे निवेश करने से बचना होगा। यदि आप बड़ा निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा साबित होगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने रुके हुए कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। बिजनेस में आज आप अपने लक्ष्य को पूरा कर देंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है। ससुराल पक्ष से बेहतर संबंध बने रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों पर पूरा ध्यान देंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए कारगर साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी ठीक रहेगा। मन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लें, ताकि आगे चलकर आपको कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी कामयाबी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिसकी वजह से आप प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा कर देंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। माताजी की तबीयत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती हुई नजर आ रही है। एक के बाद एक आपको लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी नई नौकरी के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से विनती करके किसी काम को पूरा करा सकते हैं। जो व्यक्ति सरकारी योजना में निवेश करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों और मित्रों का आना जाना लगा रहेगा। आपको आज कोई सलाह अपने पिताजी से लेनी होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने कामों को गति देंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापार में कुछ योजनाओं को आज बल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में कुछ आधुनिक तकनीकों को भी अपना सकते हैं, जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के साथी का रवैया कुछ रुखा रहेगा, जिसकी वजह से वह परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।