60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर रातों-रात बना सुपर मॉडल, ऐसे चमक गई किस्मत: Viral Photos

ऐसा कहा जाता है कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई भी बता नहीं सकता है लेकिन समय-समय पर हमारे सामने ऐसे कई उदाहरण आ जाते हैं, जिसको जानने के बाद लोग किस्मत पर भरोसा करने लगते हैं। अगर 60 साल का दिहाड़ी मजदूर एक मॉडल बन जाए, तो आप भी यही कहेंगे कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती।

आज हम आपको केरल के एक 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर का ताजा उदाहरण देने जा रहे हैं। उसको यह नहीं मालूम था कि वह रातों-रात मॉडल बन जाएगा और इंटरनेट पर छा जाएगा। लेकिन किस्मत एक ऐसी चीज होती है, जिसने इस शख्स को रातों-रात सुपर स्टाइलिश मॉडल बना दिया। हम बात कर रहे हैं केरल के कोझिकोड (Kozhikode) के 60 वर्षीय शख्स मम्मिक्का (Mammikka) की।

मम्मिक्का दिहाड़ी मजदूरी करते थे और उनकी जिंदगी में रोजाना कमाना और रोज खाने के सिवा कुछ भी नहीं था। हमेशा लोग मम्मिक्का को एक पुरानी लूंगी और गंदी कमीज में देखा करते थे लेकिन एक दिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि आज बड़े-बड़े मॉडल भी उनको देखकर जलन महसूस कर सकते हैं। इन दिनों 60 वर्षीय मम्मिक्का सोशल मीडिया पर अपने नए ग्लैमर लुक के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं।

अगर आप मम्मिक्का को देखेंगे तो आपके लिए अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा कि यह बुजुर्ग शख्स एक दिहाड़ी मजदूर था। दरअसल, हुआ ऐसा कि एक फोटोग्राफर की नजर एक दिन इस बुजुर्ग शख्स पर पड़ी। इस फोटोग्राफर को दिहाड़ी मजदूरी करने वाले इस शख्स में एक मॉडल दिखाई दिया।

इसके बाद फोटोग्राफर ने इस शख्स का मेकओवर करवाया और फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दी। फिर क्या था, देखते ही देखते यह बुजुर्ग शख्स इंटरनेट पर धमाल मचाने लगा। जो भी इनकी तस्वीरों को देख रहा है वह इनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

अब आप यह जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर वह फोटोग्राफर कौन था, जिसने दिहाड़ी मजदूरी करने वाले बुजुर्ग शख्स को रातों-रात हीरो बना दिया, तो आपको बता दें कि उस फोटोग्राफर का नाम है शारिक वायलिल (Shareek Vayalil)। इन्होंने एक मजदूर को सोशल मीडिया पर अलग ही शोहरत दिला दी। शारिक वायलिल ही थे जिन्होंने मम्मिक्का में मॉडलिंग के हुनर को देखा था। मम्मिक्का एक लेटेस्ट फोटोशूट के हिस्सा थे, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि फोटोशूट में सभी को मम्मिक्का का मेकओवर बहुत अधिक पसंद आया। मम्मिक्का को उनके यूनिक लुक के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग मम्मिक्का को जिस प्रकार से पसंद कर रहे हैं, उसका सारा श्रेय शारिक वायलिल को ही जाता है।

बता दें कि एक स्थानीय फर्म के प्रमोशनल फोटोशूट के लिए मम्मिक्का को सूट पहनाया गया था और आईपैड के साथ उनके लुक को पूरा किया गया। फोटोग्राफर शारिक वायलिल ने सोशल मीडिया पेज पर मम्मिक्का की एक फोटो अपलोड की थी, जो अभिनेता विनायकन के साथ उनकी स्पष्ट समानता के लिए वायरल हुई थी। कभी मम्मिक्का अपने लूंगी और शर्ट की वजह से पहचाने जाते थे परंतु अब इनका यह मॉडल लुक लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

जब यह असाइनमेंट फोटोग्राफर शारिक के पास आया, तो उन्होंने मम्मिका को फाइनल किया था। इसके बाद उनका मेकओवर आर्टिस्ट मजनस ने किया। उन्होंने ही मम्मिका का मेकओवर देखा था। आशिक फुआद और शबीब वायलिल मेकअप सहायक थे। मम्मिका अपनी इस कामयाबी से बहुत खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने यह कहा कि अगर उन्हें नियमित नौकरी के साथ साथ प्रस्ताव मिलेंगे तो वह मॉडलिंग जारी रखेंगे।