07 मई 2023 राशिफल: आज सूर्यदेव की कृपा से 3 राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, परिवार में बनी रहेगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 07 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। लेकिन आपको किसी भी बाहरी व्यक्ति से घर परिवार में चल रही अनबन को शेयर करने से बचना होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बिजनेस के कामों को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति आज अपने कामों में ध्यान लगाएं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें अभी और इंतजार करना होगा। आपको अपनी कोशिश जारी रखने की जरूरत है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शाम को आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। आप बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपको तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपसे कोई गलती हो सकती है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी शान शौकत आदि की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। लेकिन व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अपनी कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा, नहीं तो वह लटक सकती हैं। संतान यदि आप से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो उसे बहुत ही सावधानी दिखाकर पूरी करें। माताजी की सेहत में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं डिनर डेट पर ले जा सकते हैं। यदि आपने अपने किसी मित्र से कोई वादा किया था, तो वह आज उसे पूरा भी जरूर करेंगे। आपको आज अपने कामों में ढील बरतने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन कहीं फंस सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर हो जाएगी। आप यदि किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो इसमें आपको बहुत ही जल्द खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल जाएगा। आज आपकी किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय बहुत ही सूझबूझ दिखानी होगी। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको जीत जरूर मिलेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके दिमाग में कई बातें एक साथ आ सकती हैं, जिसकी वजह से आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। भाई बहनों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य से आपने कोई वादा या वचन किया था, तब वह आज आप उसे पूरा जरूर करेंगे। जीवनसाथी का हर सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आपको उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने धन को सही दिशा में लगाना बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति आज सावधान रहें, नहीं तो कुछ विरोधी उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ काम की उम्मीद लगाई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को कुछ बड़ी डीलों को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। यदि उनके मन में किसी बात को लेकर भय बना हुआ है, तो उसे आप अपने भाइयों से शेयर कर सकते हैं। आज विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।