08 April Rashifal: आज 2 राशि वालों को मिलेगा आर्थिक मुनाफा, बाकी राशि के जातक भी जानें अपना हाल

08 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

08 अप्रैल 2021 राशिफल | 08 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को बिजनेस में लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। घर की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपका ध्यान इधर-उधर भटकता सकता है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। अचानक ससुराल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल जाता है। घरेलू कार्यों की प्रशंसा होगी। मन में किसी बात को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती। पुराने कर्ज चुकाने में आप सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक स्वास्थ्य की दृष्टि से चुस्त-दुरुस्त रहने वाले हैं। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। लव पार्टनर से बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अगर किसी विषय में ज्यादा परेशानी आ रही है तो आप शिक्षकों की मदद ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के मन में कई प्रकार की चिंता बनी रहेगी, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जमीन से संबंधित कामों में नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। आप अपने दिल की बात अपने जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक रूप से आप शांत महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के मन में बेचैनी बनी रहेगी। बातचीत करते समय आपको शब्दों पर ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य से विवाद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपकी किस्मत कई मामलों में साथ देगी। आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिये।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद खत्म हो सकते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। इस राशि वाले जातकों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन ठीक नहीं रहेगा। आप लोगों के बीच दूरियां बनने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के स्वभाव में तेजी देखने को मिल सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आर्थिक प्रगति होने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बिजनेस के लिहाज से लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को मन मुताबिक पूरा कर सकते हैं। खास लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। विद्यार्थियों का आज का समय सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। दोस्तों के संग किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापार में आर्थिक वृद्धि होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। बिज़नेस में लाभ के मौके मिल सकते हैं इसलिए आप इसका फायदा उठाएं। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन की परिस्थितियां ठीक नहीं लग रही हैं, आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपका रिश्ता टूटने की आशंका है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आएंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचकर रहें। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे।