Video: “मैं भगवान को घर से फेंक दूंगी नहीं तो…” रोते हुए बोली महिला, धीरेंद्र शास्त्री को दिखाई उंगली, हैरान कर देगी वजह!

बागेश्वर धाम के बारे में भला कौन नहीं जानता। मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने चमत्कारों के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रचलित हैं। सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने अलग अंदाज के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं। उनके दरबार में भक्तों अपनी समस्या लेकर आते हैं और ऐसा दावा किया जाता है कि यहां से कोई भी भक्त निराश होकर नहीं लौटता है।

धीरेंद्र शास्त्री हर भक्त की समस्या सुनते हैं और उसे दूर करने का प्रयास करते हैं। लोग जगह-जगह के प्रतिष्ठित डॉक्टर के यहां जांच करा चुके होते हैं। जब आधुनिक विज्ञान से इनकी हालत पर कोई भी असर नहीं पड़ता है, तब वह बागेश्वर धाम आध्यात्मिक मदद मांगने के लिए आते हैं। यहां पर भारत के विभिन्न राज्यों से लोग अपनी और अपने करीबियों के जन्मजात या गहरी चोट की अर्जी लगाने बागेश्वर धाम आते हैं।

हाल ही में एक महिला अपनी भतीजे की अर्जी लगाने बागेश्वर धाम पहुंची। वो महिला अपनी भतीजी की मानसिक समस्या को ठीक करने की अर्जी लायी थी। जब वह महिला मंच पर आई तो बिलख-बिलख कर रोने लगी। धीरेंद्र शास्त्री ने के कहने पर महिला ने अपने आपको संभाला। वहीं बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने पर्चा पढ़ा और यह बताया कि उस महिला के घर में सभी बीमार रहते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने यह बताया कि सात साल पहले यानी 2014 से किसी ने उनके घर पर तंत्र विद्या की थी। महिला की भतीजी का नाम अंशिका है और वह 3 साल से दिमाग से पीछे चल रही है। उसको जन्मजात से यह दिक्कत है।

धीरेंद्र शास्त्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा आपकी भतीजी अंशिका पर 8 जनवरी 2024 तक बालाजी की कृपा होगी। इसके साथ ही बाबा ने कुछ उपाय बताते हुए महिला से कहा कि आपको रोज तीन माला जाप करनी होगी और लहसुन-प्याज बंद कर देना होगा।

महिला ने बोली भगवान को घर से फेंकने की बात

जब महिला अपने भाई के साथ मंच से जा रही होती है, तो तभी पंडित धीरेंद्र शास्त्री महिला से कहते हैं कि वह जानते हैं कि महिला ने घर में कहा था कि अगर उसकी धाम में अर्जी नहीं लगी, तो वह घर से भगवान की मूर्ति फेंक देंगी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह करना बिल्कुल गलत है। ऐसा आगे से कभी भी मत करना। यह सुनकर महिला बाबा की बात मान लेती है। अब सोशल मीडिया पर महिला और बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि बागेश्वर धाम सरकार के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की समस्याओं का समाधान बताते हुए नजर आते हैं। धीरेंद्र शास्त्री लोगों की सभी समस्याओं को एक कागज में लिखकर उसका उपाय बताते हैं। कई लोग इसे उनका चमत्कार मानते हैं तो कई लोग इसे मात्र अंधविश्वास। खैर, जो भी हो पर इस बात को नहीं नकारा जा सकता कि उन पर कई लोगों की अपार श्रद्धा है।