8 जुलाई 2023 राशिफल: आज 4 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली, शनि देव की कृपा से मिल सकता है नई नौकरी का प्रस्ताव

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप किसी काम को लंबे समय से करने की कोशिश कर रहे थे, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने ले जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आपको बेकार की चिंता अधिक रहेगी। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में आपको किसी को भी साझेदार बनाने से बचना होगा। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का प्रमोशन हो सकता है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार में आप लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान देंगे। लेकिन फिर भी आपकी तरक्की देखकर आपके कुछ मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वाले व्यक्ति सावधान रहें। परिवार में किसी बात को लेकर आपका कोई मतभेद पनप सकता है। आप कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान ना दें, नहीं तो बेवजह आपका मन परेशान रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप यदि कोई वाहन चलाएं, तो उसमें भी आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपका किसी बात को लेकर आज मन परेशान रहेगा। आप अपनी किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत जरूर करें। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति महिला मित्रों से सावधान रहें, नहीं तो वह उन्हें कोई समस्या दे सकती हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचें। आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने के लिए भी जीवनसाथी के साथ मिलकर प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। यदि आपने किसी को बड़ी रकम उधार दी थी, तो वह आपके उस धन का गबन कर सकता है। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। अगर आप सरकारी योजना में धन लगाना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काम की अधिकता रहने के कारण आपको मानसिक तनाव बना रहेगा और आप अपने बाकी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर आपका कोई पुराना लेनदेन लंबे समय से चल रहा था, तो आप उसे भी काफी हद तक समाप्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। घर में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से आज किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी किसी मकान, दुकान, प्लॉट आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूर करें, नहीं तो खोने या चोरी होने का भय सता रहा है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको समाज में कोई अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। लेकिन किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर आज परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।