8 मार्च 2023 राशिफल: आज होली पर इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मन की इच्छा होगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बहुत ही जल्द प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी खर्चीला साबित होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घर के खर्चे का बजट बना कर चलना होगा, नहीं तो आगे परेशानी हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी करेंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल जरूर रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आप काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और आप अपने हर काम को पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। दूर संचार के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी कुछ निजी मामलों में यदि समस्या चल रही थी, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सावधान रहने की जरूरत है। जल्दीबाजी में यदि आपने संतान के करियर को लेकर कोई फैसला लिया तो इससे समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप उचित अवसर का इंतजार कर सकते हैं, तभी आप उसे फाइनल करेंगे और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे कर लेंगे। किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके घर में किसी अतिथि का आगमन होने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ जरूर पढ़ाएं। आपकी कार्यशैली में आज रचनात्मकता बनी रहेगी और किसी नए काम को भी बल मिलेगा। आपका जीवन स्तर भी बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कला कौशल को बल मिलेगा। कुछ कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान ठंडे दिमाग से करने की कोशिश करें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। कुछ नए कामों से जुड़कर नाम कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको बेकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी उत्तम नजर आ रहा है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उससे अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जरुरी मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपना काम जल्दीबाजी में करने से बचना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज मत कीजिए, नहीं तो बाद में छोटी बीमारी बड़ा रूप ले सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज शादीशुदा व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं, इसलिए गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। इससे आपको फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिसमें आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।