08 May Rashifal: कर्क और सिंह राशि वाले भूलकर भी ना करें ये काम, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

08 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

08 मई 2021 राशिफल | 08 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। ऑफिस में सभी आपका पूरा सहयोग देंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। घर-परिवार की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश संबंधित कामों से दूर रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। मेहनत से अधिक फल की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरी योजनाओं पर आप पूरा फोकस करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार की गति तेज होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कार्यालय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज काम के सिलसिले में काफी सतर्क रहना होगा। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से कुछ लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन आलस से भरा रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक तौर पर आप थोड़े थके-थके महसूस कर सकते हैं। आप अधिक तनाव मत लीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक रहेगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। आत्मबल मजबूत रहेगा। कर्म क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप कठिन से कठिन कार्य करने में सफल रहेंगे। अगर आपका कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। वेतन में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में थोड़ा संभल कर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले आप बाहर ही सुलझा लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रभावशाली जातकों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपके जीवन में खूबसूरत बदलाव आने की संभावना है। भविष्य की योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं, जिसको आप ठीक प्रकार से अंजाम देंगे। सामाजिक क्षेत्र में नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे।