9 अप्रैल 2023 राशिफल: आज भाग्यशाली रहेंगे ये 4 राशि वाले लोग, मिलेंगे कई बड़े लाभ, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ आप मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बन सकती है। इस बात को लेकर आप अपने परिवार में भी बात कीजिए, परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज के दिन आप किसी की सेवा करके पुण्य कमाएंगे। आप अपने कुछ अधूरे कामों को पूरा करने में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मन की शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। जो महिलाएं बिजनेस से जुड़ी हुई हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। इस राशि के जो व्यक्ति बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वह पहले किसी एक्सपर्ट से राय जरूर लें। इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप कुछ नया खरीदने मार्केट जा सकते हैं। आज आपका मन किसी नए काम को करने के लिए उत्साहित रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले रूपरेखा तैयार करने से कामों को पूरा करने में आपको काफी आसानी होगी। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज शाम आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना बना सकते हैं। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वह समय से पुरे होते जाएंगे। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार कर सकते हैं। पिताजी की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपको काफी गर्व और खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज किसी से भी सहायता की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने काम निपटाने की कोशिश कीजिए। इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखना होगा। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच विचार कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। परिवारवालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में जबरदस्त फायदा मिलने के योग हैं। निवेश से जुड़े हुए कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। हर काम जोश में पूरा करने की कोशिश कीजिए। आपकी कोशिशें जल्दी रंग ला सकती हैं। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। लकड़ी से जुड़ा व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। आज कोई भी फैसला ले रहे हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए। किसी काम में जल्दीबाजी करने से आपको बचना होगा। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे, वह आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आपको घबराना नहीं है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सेहत आपकी पहले से ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।